फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधकों ने हड़पा 50 लाख से अधिक रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक रमेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें वाराणसी के लहुराबीर मुहल्लेे में स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश के वर्धा जिले में स्थित बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रचना श्रीवास्तव, शहर कोतवाली के रैदोपुर मुहल्ले में स्थित पन्नालाल कालोनी के रहने वाले नवनीत वर्मा और अनन्या नटराज वर्मा को आरोपित किया है। एलआईसी के शाखा प्रबंधक रतनेश कुमार सिंह का आरोप है कि सात जुलाई 2012 से 28 नवंबर 2014 तक के बीच आरोपियों द्वारा किसी गहरी साजिश के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम के विभिन्न बैंकों में जमा धन का दुरभिसंधी, धोखाधड़ी, न्यासभंग कर 50 लाख रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। यह मामला काफी दिनों से दबा हुआ था। करीब एक वर्ष पूर्व संज्ञान में आने पर विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर जांच करवाई गई। जांच पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी उजागर होनेे पर इन आरोपियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए तत्काल रकम वापस करने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके आरोपियों ने अब तक रुपये वापस नहीं किया। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को इनके विरुद्ध शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। शहर कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें