फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की व्यक्ति की पिटाई से मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे जब वह घर पर सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला सुनील कुमार (50) जबरन उसके घर पर घुस आया और जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। चीख पुकार सुनकर घरवाले जाग गए और उन्होंने सुनील को पकड़ लिया। जब तक आसपास के नाते रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और फिर सभी ने मिलकर सुनील की पिटाई कर उसे सुबह करीब पांच बजे के आसपास पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सुनील को लेकर पहले नजदीक के अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और आखिरी में सुनील को झांसी रेफर किया गया। अभी पुलिस घायल सुनील को लेकर झांसी अस्पताल जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुनील की पत्नी प्रीती ने महिला और उसके घरवालों पर पति की बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने पिटाई करने वाले आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इस बाबत एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामले की गंभीर से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पिटाई करने वाले सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं सीओ संजय शर्मा का कहना है कि सुनील की पत्नी ने महिला के परिवार के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें महिला का पति और बेटा भी शामिल है। बाकी के लोग पास पड़ोस में रहने वाले परिवार के ही नाते रिश्तेदार है। महिला के तीन करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें