फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में ट्रेन के सामने जान देने पहुंची महिला को बचाया

Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट के एक मोहल्ला निवासी महिला की जान जीआरसी थाना प्रभारी की सजगता से बच गई। महिला गृह क्लेश के चलते ट्रेन के सामने आकर जान देना चाह रही थी।  
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को मथुरा से कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने कूद कर एक महिला जान देने की कोशिश कर रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी की उस महिला पर नजर गई तो उसे पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया।

यहां पर महिला को काफी समझाया और उसके परिजनों को बुलाकर उनके साथ महिला को भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चों की मौत हो गई है, जिसके कारण वह काफी परेशान रहती है। इसके अलावा किसी बात को लेकर सोमवार को घर में विवाद हो गया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें