फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 20 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रविवार को नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़र निवासी राजकरन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन प्रियतमा उर्फ गुड़िया का विवाह दो साल पूर्व उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी भानू कुशवाहा के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर प्रियतमा को प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि रविवार की शाम ससुरालियाें ने प्रियतमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी पर लटका दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें