बड़ौत में मजदूरी मांगने पर एक किशोर को उसके दुकान मालिक ने बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मुक्त कराया। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पीड़ित किशोर जाहिद पुत्र नानू नई बस्ती बड़ौत का रहने वाला है। वह बावली रोड़ पर एक जूस की दुकान पर मजदूरी करता है। रविवार को जब उसने मजदूरी मांगी तो दुकानदार ने उसे दुकान में बंद कर दिया और जमकर पीटा। उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किशोर के परिजनों को सूचना दी। परिजन दुकान पर पहुंचे और जाहिद को मुक्त कराया। इस संबंध में जाहिद के पिता नानू की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया।