कालपी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात इंटरसिटी ट्रेन में संदिग्ध बैग में
बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के
आधार पर पूरी ट्रेन की तलाशी ली। संदिग्ध बैग और उसका मालिक तो पुलिस को
मिल गया, पर बैग में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पूछताछ के बाद ट्रेन को
अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
शनिवार की रात लखनऊ से चलकर
झांसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में एक बैग में बम रखे जाने की सूचना किसी
ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी को दी।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरविलास के नेतृत्व में जीआरपी के जवानों ने
रात9 बजे ट्रेन के कालपी आते ही तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को
संदिग्ध बैग मिल
गया।जैसे ही पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया तो उसका मालिक
एम कुशवाहा नामक युवक आ गया। बैग खुलवाने पर उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं
मिला। युवक कानों में फोन की लीड लगाए बैग से दूर बैठा था। जीआरपी ने उससे
पूछताछ की। संतुष्ट
होने पर ट्रेन को अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया
गया। इस संबंध में जीआरपी पुलिस का कहना कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना
अफवाह साबित हुई है।