फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पुत्र को कुल्हाड़ी से काटा, पत्नी को किया घायल

Fri, 11 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जिला अस्पताल मेें घायल महिला जानकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोड़ी दुबे में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने अपने सौतेले बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला और पत्नी को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घर से भाग निकला। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अकोड़ी दुबे गांव निवासी जगजीवनराम प्रजापति करीब10 वर्ष पूर्व मुंबई में मजदूरी करने गया। वहीं उसका विधवा जानकी देवी से प्रेम संबंध हो गया। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। जानकी के  पास पहले पति से दो साल का बेटा था। शादी कुछ समय बाद जगजीवन अपनी पत्नी जानकी व उसके बेटे को लेकर अकोड़ी दुबे आ गया और यहीं अलग घर बनाकर रहने

लगा। शराब का लती होने की वजह से गुरुवार रात करीब ढाई बजे जगजीवन और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ। गुस्साए जगजीवन राम ने घर में रखी कल्हाड़ी से जानकी (47) और सौतेले बेटे पवन (12) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जानकी मरणासन्न होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां
विज्ञापन


से भाग निकला। इसके बाद परिवार के लोग  मौके पर पहुंचे और जानकी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर

कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया और  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
 
पहली पत्नी को जुए में हार चुका है आरोपी
कुल्हाड़ी मारकर बेटे को मार डालने व पत्नी को घायल करने वाला जगजीवन प्रजापति शुरू से ही गलत संगत में पड़ गया था। शराब पीकर आए दिन गांव में लड़ाई झगड़ा व मारपीट करना उसका रोज का कृत्य था। लगभग 10 वर्ष पूर्व जुए में अपनी पहली पत्नी को हार गया था। उसके इस कृत्य की जानकारी जब जिला हमीरपुर निवासी उसकी पत्नी के मायके वालों को हुई तो वह उसे अपने साथ हमीरपुर ले गए। ये जानकारी आरोपी के पिता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें