फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदेवरा गांव में छह लाख की चोरी

Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
ग्राम भदेवरा में चोरी के बाबत पूछताछ करते चौकी इंचार्ज उमेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। थाना क्षेत्र चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात भदेवरा गांव के एक घर से चोर नगदी, जेवर सहित करीब छह लाख का माल पार कर ले गए और एक घर में चोरी का प्रयास किया। पहले भी कई घरों में चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अभी तक एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कोंच थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी साकेत बिहारी पटेल पुत्र घनाराम शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ रात करीब 11 बजे घर में सो गए थे। सुबह उठे तो घर का सामान सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी आलमारी खुली थी और सूटकेस व अन्य सामान गायब थे। इसी बीच किसी ने बताया कि घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित मैंथा प्लांट के पास उनका सूटकेस व कुछ सामान पड़ा है। सामान देखने के बाद साकेत ने पुलिस को सूचना दी। खेड़ा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने जांच पड़ताल की। साकेत ने बताया कि चोर तीन तोले का हार, जंजीर, झुमकी, अंगूठी, चूड़ियां, टाप्स, चांदी के अट्ठारह सिक्के और पांच हजार रुपये सहित करीब छह लाख का माल ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे चोरों ने लल्लूसिंह पुत्र रामदास बंजारे के घर पर धावा बोला था लेकिन खटपट होने पर घरवालों की नींद खुल गई। इस पर चोर भाग गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़े पैमाने पर जुआ होता है। जुआ खेलने बाहर से लोग आते हैं। इसी के चलते क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं चोरी होती है। दो दिन पहले एएमली के पड़ोसी किसान के घर भी लाखों की चोरी हुई थी। इसके पहले कस्बे से लाखों की जेवर नगदी के साथ बंदूक भी चोरी हो चुकी है। सत्यदेव सिंह का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें