फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने छात्रा को पीटा

Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी बेटी इंटर की छात्रा है। शनिवार की दोपहर बेटी कोचिंग पढ़ कर लौट रही थी, तभी रास्ते में खड़े इलाके के सूफियान और बॉबी नाम के युवकों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ हाथापाई भी की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक शोहदे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


रोती बिलखती बेटी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता बेटी के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को शोहदों की करतूत बताई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक आरोपी सूफियान को पकड़ भी लिया है, लेकिन अभी कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें