फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त दरोगा निकला सट्टा माफिया, धरा गया

Tue, 29 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
पकड़ा गया बर्खास्त दरोगा सुधीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने सट्टा माफिया को पकड़ा है। उसके पास से 70 हजार रुपये सहित सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुई हैं। माफिया पूर्व में मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा रह चुका है। पुलिस का कहना है कि वह दरोगा पद से बर्खास्त हो चुका है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।  
विज्ञापन


सोमवार रात तकरीबन नौ बजे कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह को सूचना मिली कि नगर में सट्टे का कारोबार चलाने वाला एक बड़ा माफिया छत्र साल रोड पर किसी से मिलने आया है। सूचना मिलते कोतवाल ने चौकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल को मौके पर भेजा। पुलिस ने अनस गेस्ट हाउस के पास सट्टा माफिया को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियों सहित 70 हजार रुपये बरामद किए। सट्टा माफिया का एक साथी मौके से भाग निकला। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर सट्टा माफिया ने अपना नाम सुधीर दोहरे निवासी मोहल्ला तोपखाना एवं फरार साथी का नाम इमरान निवासी मोहल्ला तोपखाना बताया। कोतवाल ने बताया कि सुधीर दोहरे पूर्व में मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात रह चुका है। वहां उसकी कार्यप्रणाली काफी खराब थी और किसी मामले में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से उसने सट्टे के कारोबार में अपने पैर जमा लिए। कोतवाल के मुताबिक सुधीर के अन्य आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें