फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से आठ लाख के गहने लूटे

Wed, 18 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से सशस्त्र लुटरों ने करीब आठ लाख के गहने लूट लिए। बदमाश बाइक से आए थे और लूट के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्बा कुठौंद निवासी आलोक सोनी की गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों कस्बे में सोने चांदी की दुकान है। बुधवार शाम करीब सात

बजे वह दुकान बंद कर बाइक से कुठौंद लौट रहे थे। वे ऐंको गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से तीन बाइकों पर आए आठ सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने सर्राफ  पर निशाना साध फायर झोंक दिया। हालांकि सर्राफ बाल-बाल बच गया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने जेवर से भरा थैली छीन लिया और फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाद में

सर्राफ ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सर्राफ के मुताबिक झोले में डेढ़ सौ ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के गहने थे। इसके अलावा दस हजार नकदी थी। लूट की सूचना पाकर एएसपी शकील अहमद ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें