फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे ने साथियों संग युवक को लूटा-पीटा

Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कस्बा कुठौंद निवासी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह उसके घर पर एक युवक आया और खुद को दूर का रिश्तेदार बताया। महेंद्र ने युवक से चाय नाश्ते के लिए कहा तो उसने मना करते हुए बाइक से मदारीपुर तक छोड़ने को कहा। उसने बाइक निकाली और उसे छोड़ने निकल पड़ा। वह जैसे ही मदारीपुर के पास पहुंचा कि रास्ते में युवक ने बाइक रोकने को कहा। उसने जैसे ही बाइक रोकी तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। रिश्तेदार बताने वाले युवक ने तीनों लुटेरों के साथ मिलकर मारपीट की और जेब में पड़े 1,300 रुपये छीन लिए। इसके बाद लुटेरा उसकी बाइक छीनने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


उसकी चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद एक गेस्ट हाउस का गार्ड दौड़कर आया और लुटेराें को ललकारा तो वह महेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड मारकर भाग निकले। महेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गार्ड ने उसे राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, जहां इलाज के बाद उसे थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष एचएल वर्मा का कहना है कि जिस युवक ने खुद को रिश्तेदार बताया था उसकी पहचान अतुल उर्फ पप्पू निवासी बिचौली के रूप में हो रही है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें