फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा में नहाते समय डूब रहे आठ छात्रों को बचाया, एक डूबा

Sun, 16 Sep 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घाट के किनारे बैठे हादसे में बचे छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कालपी के एमजेएम महाविद्यालय के नौ छात्र रविवार की दोपहर पिकनिक मनाने बाइक से कोटरा स्थित बेतवा नदी के सला घाट गए थे। शाम चार बजे के लगभग सभी छात्र बेतवा नदी में नहाने के लिए उतरे और सेल्फी लेते हुए नहाने लगे तभी छात्र गौतम परमार (18) फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अन्य छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूबने लगे।

विज्ञापन


वहीं जानवर चरा रहे लोगों ने छात्रों को डूबता देखा तो नदी में कूदकर आठ छात्रों को डूबने से बचाकर बाहर निकाल लिया। जबकि गौतम परमार पानी में डूब गया। इसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सूचना पाकर प्रमिल कुमार, एसडीएम प्रसाद कश्यप, एसडीएम कोंच गुलाब सिंह, सीओं कोंच संदीप वर्मा, कोटरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार  सोनकर, एट थानाध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे छात्र की तलाश की जा रही है। डूबने से बचे छात्रों ने बताया कि डूबा छात्र गौतम परमार एमजेएम महाविद्यालय कालपी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह साजापुर कालपी का निवासी है।
विज्ञापन


डूबने से बचे छात्र
पिकनिक मनाने गए छात्र अतुल गौतम औंता, राजा सिंह चुर्खी, अभिषेक अटरिया, लकी औंता, सत्यम, रोहित प्रद्युम्न औंता, राजा सिंह साजापुर को लोगों ने डूबने से बचा लिया है।

साहसी युवकों ने 8 छात्रों को बचाया
नदी में डूब रहे छात्रों को बचाने वाले साहसी लोगों में रामसनेही पिरौना, जाहर सिंह सला, देवेंद्र सिंह सला, कृपाराम सला थे। इन युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ाठ छात्रों को डूबने से बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इन साहसी युवकों की काफी प्रशंसा की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें