फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल छात्रा की रेप के बाद हत्या

Thu, 12 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
रोती बिलखती मृतका की मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। कोंच कस्बे के बाहरी क्षेत्र खंड विकास कार्यालय के पीछे नया पटेल नगर में गुरुवार सुबह करीब तीन बजे एक छात्रा की उसी के घर में गला घोंट कर हत्या कर दी गई। उसके पिता ने बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हाथ और पैर में चाकू से गोदने के निशान भी पाए गए हैं।  
विज्ञापन


छात्रा के हाथ पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधने के निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि घटना जिस वक्त हुई उस वक्त पिता घर की छत पर सो रहा था। आहट पाकर नीचे पहुंचे पिता की आरोपियों से हाथापाई भी हुई लेकिन वे भाग निकले।  वहीं पुलिस को वारदात की सूचना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दी गई। मौके पर पहुंची ने घटना की छानबीन की। पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक सहित उसके साथी पर दुष्कर्म कर हत्या करने व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, पुलिस आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई है। पुलिस कप्तान व एएसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया व अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिएं।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर ब्लॉक कार्यालय के पीछे रहने वाले की बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। उसकी मां अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में उरई गई थी, पिता रमाकांत भी उरई गया था लेकिन उसके मुताबिक वह रात ग्यारह बजे लौट आया और खाना खाने के बाद सोने के लिए छत पर चला गया। नीचे के हिस्से में बने कमरे में बेटी सो रही थी। आधी रात के बाद जब उसे नीचे कुछ आहट सुनाई दी तो वह नीचे पहुंचा। उसने बताया कि कमरे में पड़ोसी युवक जितेंद्र उर्फ छोटू कुशवाहा पुत्र केशव निवासी ग्राम कंचनपुर थाना कदौरा हाल निवासी नया पटेल नगर कोंच व उसके एक अन्य साथी को देखा जिन्होंने बेटी के दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पिता के अनुसार उसकी उन लोगों से हाथापाई भी हुई लेकिन वे लोग भाग निकले। वह जब कमरे के अंदर पहुंचा तो वहां उसकी बेटी मृत पड़ी मिली। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। सूचना पर सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, दलबल वहां पहुुंचे।
विज्ञापन

  
पुलिस को छानबीन में मकान के आंगन में सीढ़ी लगी मिली। आशंका है कि जितेंद्र उसी सीढ़ी के जरिये छत के रास्ते घर में पहुंचा। दुराचार के बाद पकड़े जाने के भय से उसने लड़की की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। लड़की के हाथों पैरों में चाकुओं से गोदे जाने के भी निशान मिले हैं। पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि जब वह कमरे में पहुंचा तो उसके हाथ पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। उसके बंधन उसने खोले। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल को पिता रमाकांत ने जितेंद्र व उसके साथी के खिलाफ रेप के बाद हत्या करने की तहरीर दी जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भ्एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें