अन्ना जानवराें से खेत की रखवाली करने गए किसान के घर से चोर लाखाें की नकदी, गहने व छह बोरा गेहूं चुरा ले गए। जब सुबह गृहस्वामी घर पहुंचा तो घर का सामान बिखरा देख सन्न रह गया। वह थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के मुताबिक सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव निपनियां
निवासी महेश सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अन्ना जानवराें से खेत की रखवाली करने के लिए गया था। पत्नी भी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर में छोटे बच्चे थे। बच्चे रात में कमरा बंद कर सो गए। तभी देर रात किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे चोराें ने गृहस्थी के कमरे
का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का मंगल सूत्र, चेन, चार अंगूठी, 27 चंादी के सिक्के सहित करीब दो लाख रुपये के गहने व पचास हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोर
घर में रखा छह बोरा गेहूं भी ले गए। सुबह जब वह घर पहुंचा और बच्चों से दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख चोरी का पता चला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर संदिग्धाें की तलाश शुरू कर दी है।