फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को लाइन से खींचकर पीटा, बेहोश

Wed, 16 Nov 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से बेहोश युवक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बदलने के लिए स्थानीय इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में लंबी लगी कतार में पुलिस द्वारा युवक को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस की पिटाई से युवक बेहोश हो गया। इससे बैंक के बाहर अफ रातफ री मच गई। यही नहीं, पुलिस की इस बर्बरता पर लोगोें ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह
विज्ञापन


मामला शांत कराया। बुधवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में नोट बदलने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। उसी समय लोगों की एक दूसरे को आगे बढ़ने की होड़ भी शुरू हो गई। धक्कामुक्की होते देख वहां तैनात पुलिस ने एक युवक पीट दिया। ध्यानु शर्मा निवासी ग्राम उरगांव नाम का ये युवक पिटाई से मौके पर ही बेहोश हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच

गई। मौके के पर मौजूद लोगों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां खड़ी भीड़ ने पुलिस की बर्बरता को देखते हुए उनके खिलाफ  अपना आक्रोश व्यक्त किया। लोग नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


भीड़ के आक्रोश को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मी खिसक लिए। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज मनोज सैनी को हुई तत्काल मौके पर पहुचे। चौकी इंचार्ज ने हालत को काबू में करते हुए दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें