फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज सिपाही को चोरी करते पकड़ा

Fri, 20 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सिपाही दयाराम भास्कर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योगनगरी एक्सप्रेस में जबरन आरक्षित कोच में बैठे सिपाही ने गुरुवार को देर रात एक यात्री का लैपटॉप चोरी करने का प्रयास किया लेकिन अन्य यात्रियाें ने देख लिया। इस पर वह कामयाब नहीं हो सका। उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर आए सिपाहियाें से भी आरोपी उलझ गया। इसी बीच ट्रेन रवाना हो गई तो उरई जीआरपी को सूचना दी
विज्ञापन


गई लेकिन वह रास्ते में उतरकर कहीं भाग गया। बाद में कानपुर निवासी यात्री ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस पर जीआरपी ने दबिश देकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। कालपी कोतवाली के गांव बरखेरा निवासी सिपाही दयाराम भास्कर इन दिनाें कानपुर में तैनात है। यात्रियाें के मुताबिक सिपाही कानपुर से आरक्षित कोच एस-4 में

जबरन सवार हो गया। वह शराब पीए था और यात्रियाें के साथ बदसलूकी भी कर रहा था। यात्रियाें ने उसे अनदेखा कर दिया। सुबह 9 बजे जब ट्रेन कालपी स्टेशन पर आई तो उसने एक यात्री के बैग से लैपटॉप चोरी का प्रयास किया। लोगों ने देख लिया और इसकी शिकायत जीआरपी के सिपाहियाें से की। सिपाही मौके पर आए तो आरोपी उनसे भी भिड़
विज्ञापन


गया। इससे बोगी में अफरा तफरी मच गई। इस बीच ट्रेन उरई की ओर चल दी तो सिपाहियाें ने उरई जीआरपी को सूचना दी ट्रेन के उरई पहुंचने पर जीआरपी उसे तलाशती रही

लेकिन वह फरार हो गया। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी सिपाही का पहचान पत्र यात्रियाें ने दिया है। वह विभागीय कार्रवाई के लिए कानपुर पुलिस को लिख रहे हैं। उधर, मामले में शुक्रवार को देर शाम यात्री अभिषेक शर्मा निवासी जाजमऊ कानपुर ने जीआरपी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें