फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का हत्यारोपी बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 09 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जनक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में शनिवार शाम रामलाल (55) व उसकी पत्नी कुसुमा (50) की हत्या उनके बेटे जनक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर की थी। वारदात के वक्त दोनों पति-पत्नी जानवर चराकर लौट रहे थे। जनक ने रास्ते में पड़ने वाले खेत पर हमला कर दिया था।  दोहरे हत्याकांड की सूचना से गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश जनक की तलाश में देना शुरू किया।

विज्ञापन


शनिवार की देर रात जनक कुल्हाड़ी समेत गांव के बाहर स्थित मंदिर में पहुंचा था। घर पर मौजूद परिजनों को पता लगा तो वे मंदिर पहुंचे और जनक को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर भी बेवजह शक करता था और शराब के लिए रुपये न देने पर उसकी पिटाई करता था। जिसका रामलाल व कुसुमा विरोध करते थे। शनिवार की सुबह भी जनक ने पत्नी का गला दबाने का प्रयास किया तो रामलाल ने बीच बचाव किया था।

बस इसी बात की खुन्नस में उसने देर शाम ही घर लौट रहे माता पिता को भी मौत के घाट उतार रूा। पकड़े जाने के बाद भी जनक गुस्से से आगबबूला था। उसे अपनी करनी पर तनिक भी अफसोस नहीं है। पुलिस का कहना है कि जनक माता पिता को दिन में ही ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार होने के बाद भी वह अब अपने सगे चाचा, चाची को देख लेने की धमकी देता रहा। पत्नी के मुताबिक वह पहले जनक की भाभी थी, जिससे उसके तीन बच्चे थे। पति की मौत के बाद उसने देवर से शादी की। जनक उन तीनों बच्चों से भी बहुत ईर्ष्या रखता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें