फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के चचेरे भाई को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में लापता किशोर शाम को लखनऊ जीआरपी को घायल मिला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र से रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता किशोर शाम को लखनऊ स्टेशन पर घायल हालत में जीआरपी को मिला। उधर दो दिन पूर्व लापता हुए किशोर के चचेरे भाई के अपहरण का केस भी रविवार शाम दर्ज किया गया है।

चितावनपुर गांव निवासी लाल बहादुर यादव का पुत्र अमित (19) सात सितंबर को लापता हो गया था। परिवारीजनों ने गांव के कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। इसी बीच अमित का चचेरा भाई जगन्नाथ (14) पुत्र जवाहर यादव रविवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिवारीजनों ने चांदा थाने पहुंचकर जगन्नाथ को अगवा किए जाने की शिकायत की। पुलिस ने जगन्नाथ की तलाश शुरू की। देर शाम पुलिस को पता चला कि जगन्नाथ लखनऊ जीआरपी को चोटिल हालत में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदा पुलिस ने लखनऊ जीआरपी से इसकी पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने रविवार देर शाम अमित के अपहरण केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जगन्नाथ लखनऊ में मिल गया। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। एसओ के मुताबिक अमित का जन्माष्टमी के दिन गांव के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। इस मामले पर भी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें