फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

Sun, 05 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बाइक से पत्नी के साथ जा रहे युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया। मारपीट कर मंगलसूत्र व नगदी लूट कर तमंचा लहराते हुए भाग गए। दंपति की चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे, तब लूट के वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन
विज्ञापन


बदमाश नहीं मिले। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ निवासी यूनिस शाह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम 7 बजे अपनी पत्नी समेत बाइक से रिश्तेदार के यहां चाकी गांव जा रहा था। वह जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा के समीप पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के दम पर रोक लिया। इसके बाद बदमाश

मारपीट कर लूटपाट करने लगे। लुटेरों ने पत्नी का मंगलसूत्र व उसकी जेब में पडे़ पांच सौ रुपये छीन लिए और तमंचा लहराकर वहां से भाग निकले। पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल फुंदनलाल ने घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाश भाग निकले। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें