फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के दो कैदियों की मौत

Sun, 05 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में बंददो कैदियों की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बीमारी के कारण मौत होना बताया है। इसकी जानकारी परिजनों को दी है। उन्नाव जिले के थाना असीवन के गांव मिथुखेड़ा निवासी समल सिंह (68) पुत्र बदलू सिंह सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। जेल प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह अचानक समल सिंह की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर बंदी रक्षक शैलेंद्र कुमार कैदी को सुबह करीब 6:20 बजे लोहिया अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


यहां डाक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। बंदी रक्षकों ने इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि समल सिंह अस्थमा से पीड़ित था। उसका कानपुर के हैलट में इलाज भी कराया गया था। कुछ दिन पहले ही वह कानपुर से लौट कर आया था। कैदी उनके यहां दिसंबर 2003 में आया था। इसके अलावा सेंट्रल जेल में ही कुछ समय बाद रसूलाबाद (कानपुर देहात)के पूरनपुरवा निवासी कैदी रामप्रसाद (73) पुत्र किशोर सिंह की हालत खराब हो गई।

इसकी सूचना पर बंदी रक्षक जनार्दन दुबे कैदी को सुबह करीब 7:40 बजे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां मौजूद डाक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि रामप्रसाद 31 अगस्त 2008 को उनके यहां आया था। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह काफी समय से बीमार था। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें