फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत पर अफसरों का धावा

Sat, 16 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
रामपुरा के मटौली घाट पर मौजूद अधिकारियों की टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बता दें कि पिछले काफी समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि रोक के बावजूद कुछ प्रभावशाली लोग मटौली घाट से मौरंग का अवैध खनन कर रहे हैं। देर रात होने वाले खनन में घाट से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित थाना पुलिस के कुछ सिपाहियों की भी मिलीभगत रहती है। इसके अलावा एमपी के रास्ते देर रात से लेकर सुबह तड़के तक मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक भी निकाले जाते हैं। शनिवार को पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा थाने पर लगा हुआ था। जहां पर समाधान दिवस चल रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब यहां भी अवैध खनन की शिकायत की तो मौके पर मौजूद खनिज अधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ व आसपास के थानों की पुलिस  सभी घाट की ओर चल दिए। एएसपी ने बताया कि फिलहाल घाट पर खनन होते तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों ने कुछ गुप्त शिकायतें की हैं। इस पर घाट की निगरानी कराई जाएगी। संबंधित थाना पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन न हो पाए। ओवरलोड की शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें