फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर खुद की आत्महत्या

Sat, 16 Dec 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। युवक ने आत्महत्या करने के लिए खुद को कनपटी पर गोली मार ली। मेरठ अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मोहल्ला जमना विहार निवासी राहुल (22) पुत्र अशोक हाईवे पर एक होटल पर काम करता था। उसके तीन अन्य भाई नीरज, दीपक व आशु भी अलग अलग होटल पर काम करते हैं। राहुल शुक्रवार की रात को होटल पर काम करने के लिए गया था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह वह होटल से घर लौटा था। सुबह करीब 11 बजे राहुल ने आत्महत्या करने को सिर में तमंचे से गोली मार ली। गोली लगते ही राहुल नीचे गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज मोहल्ले में भी अफरातफरी मच गई थी। परिवार और मोहल्ले के लोग घायल राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

मेरठ ले जाते समय रास्ते में राहुल की मौत हो गई। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों से ली। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें