फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता न करने पर रेप पीड़िता को पीटा

Sat, 28 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
रेप व अपहरण के मामले में कोर्ट में मुकदमा वापस न लेने पर दबंग हमलावर पीड़िता को कार में डालकर कालपी रोड पर ले गए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2015 में रामलला पांडे,
विज्ञापन


सुरजभान, फिरोज व कैलाश राजपूत ने उसे अगवाकर कई दिनाें तक बंधक बनाकर रेप किया था। आरोपियाें ने उसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया था। इस मामले की रिपोर्ट उसने कोतवाली उरई में दर्ज कराई थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार को वह बाजार जा रही थी तभी आरोपियाें ने उसे कार में डाल लिया और उसे

कालपी रोड पर सुनसान इलाके में ले गए और उससे कुछ कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब उसने विरोध किया तो कार सवाराें ने उसे मारापीटा और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


रेप के आरोपी ने किया समर्पण
रेप के आरोपी ने पुलिस के दबाव के चलते शनिवार को स्पेशल जज डकैती कोर्ट में आत्म सर्मपण कर दिया। 2 मई को शहर के एक मुहल्ला निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहर के मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी गुड्डू चौहान ने अपने साथियाें के उसके घर पर आकर रेप किया और उसके साथी ने उसके नकदी व गहने लूट लिए। इस मामले में कार्रवाई न

होने पर युवती ने कोतवाली में अपने हाथ की नस काट ली थी। दो दिन बाद ही महिला ने एसपी आफिस में सिर फोड़ लिया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी गुड्डू चौहान के घर दबिश दी। शनिवार को आरोपी गुड्डू चौहान पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा और स्पेशल जज डकैती संजय कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया। जज ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें