फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से दुखी महिला ने लगाई फांसी

Mon, 24 Oct 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
Suicide Shimla
विज्ञापन
संतान न होने से परेशान महिला ने गांव के बाहर लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पाकर गांव आए महिला के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद मौत की वजह स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। कासली कोतवाली के गांव महेबा
विज्ञापन


निवासी आनंद स्वरूप की (40) वर्षीय पत्नी मंदा का विवाह करीब 15 साल पहले हुआ था। उसको कोई संतान नहीं हुई थी। इससे वह परेशान रहने लगी। वहीं लोग भी उसको ताने मारते थे। पति ने उसे काफी समझाया लेकिन वह कुंठित हो गई। रविवार की रात वह पति को बिना बताए घर से बाहर चली गई और गांव के बाहर लगे पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर लटक

गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पति को वह घर में नहीं मिली तब उसने खोजबीन की तो पत्नी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। वहां, ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका का भाई राजकुमार निवासी सरैनी थाना सिरसाकलार मौके
विज्ञापन


पर पहुंचा और बहनोई आनंद स्वरुप के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और वह जांचकर कार्रवाई करेगें।

युवक ने जहर खाकर जान दी
प्रेमिका द्वारा करवाचौथ पर मांगी गई साड़ी न ला पाने से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस को जानकारी न देकर परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना व कस्बा कदौरा के एक मोहल्ला निवासी प्रेमिका का पड़ोस में रहने वाले युवक प्रदीप कुमार (24) से विगत दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की छह माह पूर्व शादी हो गई

लेकिन प्रेमिका ने ससुराल से वापस मायके आने पर दोबारा ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इससे प्रेमी-प्रेमिका के मिलने का रास्ता साफ हो गया। इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी से करवाचौथ पर साड़ी मांगी। गरीब परिवार से होने की वजह से वह साड़ी न ला सका। इस पर क्षुब्ध प्रेमी ने विषाक्त खाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना है कि मामले संज्ञान में नहीं है। छानबीन की जा रही है। फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।

कलह से तंग महिला ने फांसी लगा जान दी
पारिवारिक कलह से तंग महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से फंासी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनाें ने जब शव फांसी पर देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।  ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौेक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गालमपुरा निवासी महिपत की 32 वर्षीय पत्नी सरोज की किसी बात को

लेकर पति से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पति ने उसको थप्पड़ मार दिया। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मौका पाकर अपने को कमरे में बंद कर लिया और छत में लगे हुक से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर कमरे से नहीं निकली तो परिजनाें ने खिड़की से झांककर देखा तो

सरोज का शव फांसी पर लटक रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया। वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वह मामले में जांचकर कार्रवाई करेगें। मायके वाले अगर तहरीर देते है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें