फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने में मौरंग माफिया के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 13 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
लाल सोने के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियाें की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियाें को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना पुलिस ने मौरंग कारोबारियाें
विज्ञापन


पर शिकंजा कसते हुए 30 ट्रक सीज कर दिए हैं। इससे मौरंग माफियाआें में हड़कंप मचा हुआ है।     मालूम हो कि बीते दिनाें रामपुरा थाना के गांव सुल्तानपुरा व बिलौड़ के  पास से निकली पहुज नदी से मौरंग माफिया अवैध खनन कर रहे थे। तभी दूसरे ग्रुप ने अपनी धाक जमाने के लिए वहां पर धावा बोला और पोकलैंड व जेसीबी नदी में उतारनी चाही थी। इस पर

दोनाें पक्षाें में जमकर फायरिंग हुई थी। इससे बीहड़ में गैंगवार की आशंका बन गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने सूत्राें के हवाले से छापा था।   तब तक थाना पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही थी। लेकिन खबर को संज्ञान में लेने के बाद एसपी डा. राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष मौके
विज्ञापन


पर पहुंचे और ग्रामीणाें के बयान लिए तो मामला सही पाया गया। इस पर रामपुरा थाने में तैनात दरोगा रमेश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग कर लोक व्यवस्था भंग

करने की संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यही नहीं पुलिस ने अभियान चलाकर 30 ट्रक भी सीज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि हवाई फायरिंग करने वालाें को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें