फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। इस दौरान तकरीबन छह लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। एक घटना में गृहस्वामी ने चोरी के एक आरोपी को पहचान लिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव खनुआ निवासी गौरव कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  मंगलवार की रात करीब
विज्ञापन


दस बजे जब वह परिवार के  साथ सो रहे थे तभी गांव का ही देवेंद्र कुमार अपने एक अज्ञात साथी के साथ छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। उसने दस हजार रुपये नगद व करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान ही उसकी आंख खुल गई और उसने चोराें को ललकारा। बल्ब की रोशनी में वह देवेंद्र को पहचान गया। पीड़ित की तहरीर पर

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कर ली है। कोतवाल लालबहादुर सिंह ने आरोपी की तलाश मे गांव में दविश दी लेकिन आरोपी साथी समेत फरार हो गया है। उधर, रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव छिरियाखुर्द निवासी रज्जन सिंह सेेंगर व राजू सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे वह लोग अपने कमरे में सो रहे थे। तभी छत के  रास्ते रज्जन
विज्ञापन


सिंह के घर में चोर दाखिल हुए और उसके घर में रखे 20 हजार रुपये नगद व सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी सहित करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने राजू के घर को निशाना बनाकर अलमारी में रखे 17 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली तो

घर का सामान फैला देख वह दंग रह गए। गहने व नगदी गायाब देख वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के बाहर स्थित महिपाल के  खेत से बिखरा सामान बरामद कर जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें