फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों ने किया पति को अगवा, महिला का हंगामा

Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर बुधवार सुबह भोपुरा निवासी एक महिला ने परिजनों संग हंगामा किया। महिला ने बताया कि उसके पति को नौ माह से कुछ सूदखोरों ने अगवा किया हुआ है, लेकिन पुलिस उसे तलाश नहीं रही है।
विज्ञापन


एसएसपी ने महिला के पति को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है। न्यू डिफेंस कालोनी निवासी वीना यादव ने बताया कि उसका पति राजकुमार यादव 10 अप्रैल 2015 से गायब है।

पति को कु छ लोग घर के अंदर से मारपीट करके ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई गई थी।

आरोप है कि साहिबाबाद पुलिस ने इस रिपोर्ट को फर्जी बताकर निरस्त कर दिया, जबकि महिला के पति का अब तक ढूंढ पाने में साहिबाबाद पुलिस फेल रही है।

महिला ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से साठगांठ कर रखी है, जिस वजह से आरोपियों पर वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

मामले में एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई के लिए एसओ साहिबाबाद को निर्र्देशित किया गया है।

रकम वापस करने पर भी किया अपहरण
महिला ने बताया कि उसने सूदखोरों से ली गई रकम को ब्याज सहित लाखों रुपये प्लाट बेचकर वापस कर दिए थे। सूदखोर इसके बावजूद पैसे मांग रहे थे, इससे इंकार किया तो उन्होंने घर में घुसकर पति को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें