मंदिर में जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : amar ujala
कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित सांई मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर की ग्रिल काटकर मंदिर में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए। चोरों ने मंदिर के अंदर से पांच किलो चांदी का छत्र व मुकुट, चांदी, तांबे, पीतल के बर्तन सहित तीन लाख का सामान पार कर दिया। चोर जाते जाते मंदिर में रखे दो दान पेटिका भी उठा ले गए। सुबह जब मंदिर के महंत कृष्णदास सोकर जागे तो देखा ग्रिल कटी पड़ी है।
भगवान का छत्र, आभूषण व दान पेटियां भी नदारद हैं। इस पर आसपास के लोगों को सूचना दी, कुछ ही देर में पुलिस व फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचेे एएसपी अवधेश सिंह, कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा भी जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस को कुछ ही दूरी पर मंदिर से चुराए गए दान पेटिका भी खाली पड़े मिले। एएसपी का कहना है कि महंत की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।