फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी ने युवक को मारी गोली

Sun, 04 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोबाइल टावर के गार्ड से एक शातिर अपराधी ने उसके ही घर जाकर पांच हजार रुपये रंगदारी मांगी। युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर हमलावर ने उसे तमंचे से गोली मार दी। फायर होते समय नाल के आगे हाथ लगा देने से गोली हथेली में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनाें ने उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी में
विज्ञापन


भर्ती कराया और थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच की बात कहकर कार्रवाई की बात कही है। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव चंदरसी निवासी विजय कुमार अहिरवार (41)  गांव के बाहर लगे टावर पर गार्ड है। आरोप लगाया कि गांव का ही दबंग शातिर अपराधी शिवकुमार राजपूत रविवार की सुबह उसके घर पर आ धमका। उस समय वह घर के

दरवाजे पर बैठा था। तभी शिवकुमार ने गाली देकर पांच हजार रुपये रंगदारी के मांगे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया। अपराधी ने धमकाते हुए गोली चला दी। बचाव में हाथ आगे कर देने से गोली उसके हथेली को चीरते हुए निकल गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तो उसने घर के अंदर छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह जांचकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। बताते चलें कि आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई

मामले दर्ज हैं। वह आए दिन ग्रामीणाें को पीट कर पैसे की उगाही करता है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें