फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्ट्रीशीटरोें की तलाश

Sun, 07 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
थ्‍ााने में जांच करने पहुंचे एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहन केे पास तीन दिन पहले महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस को दो हिस्ट्रीशीटरों की भी तलाश है। सूत्रों की मानें तो इनमें से एक कुठौंद और दूसरा गोहन थाने का है। पुलिस ने दोनों के घरों में दबिश भी दी, लेकिन वे मिले नहीं। एएसपी सुभाष शाक्य का कहना है कि पांचों टीमें लगी हुई हैं। औरैया में भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि चार मई की देर रात औरैया से गोहन के लिए जा रहे दंपति के साथ लोडर सवार बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की थी, बल्कि पत्नी के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप भी किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात में दो हिस्ट्रीशीटरों के होने की भी आशंका है। दोनों फिलहाल अपराध से दूर हैं, लेकिन उनकी मानसिकता अभी भी आपराधिक प्रवृत्ति की है। हो सकता है कि लोडर में दुधियों के साथ सवार हिस्ट्रीशीटरों ने वारदात को अंजाम दिया हो। शनिवार देर रात पुलिस ने अब तक उठाए गए 15 संदिग्धों की पत्नी के सामने शिनाख्त परेड कराई, लेकिन उनमें से किसी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सभी के नाम, पते नोट कर छोड़ दिया है। औरैया में भी पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को उठाया गया है।

तीन लोडर और पांच चालक भी उठाए
मामले के खुलासे केे लिए पुलिस ने लोडर के स्टैंडों से सफेद रंग के तीन संदिग्ध लोडर भी उठाए हैं। उनसे जुडे़ पांच चालकों को भी हिरासत में लेकर वारदात वाली रात उनकी वास्तविक लोकेशन का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


शराब ठेकों की खाक छान रही पुलिस
औरैया से कुठौंद, कुठौंद से गोहन के बीच पड़ने वाले सभी देशी शराब ठेकों पर भी पुलिस पीड़ित महिला के पति को लेकर घूम रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आठों में से कोई आरोपी किसी शराब ठेके में मिल जाए, क्योंकि वारदात के वक्त भी कुछ आरोपी शराब के नशे में थे।

मेडिकल रिपोर्ट का नहीं हो रहा खुलासा
पुलिस महिला के मेडिकल रिपोर्ट का पूरी तरह से खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रोें के मुताबिक पुलिस अभी भी यही मान रही है कि गैंगरेप करने वाले दो या तीन लोग हैं। महिला के शरीर की चोटों का भी कोई खुलासा नहीं किया गया।

डेयरी संचालकों में भी हड़कंप
महिला के पति ने जब से पुलिस को बताया है कि लोडर चालक किसी डेयरी वाले से अपने मोबाइल पर बात कर रहा था, तब से लेकर पुलिस पांच, छह डेयरी संचालकों को थाने लाकर लोडर के बारे में पूछताछ कर चुकी है। जिससे इलाके के डेयरी संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें