फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
प्लांट पर घटना की जानकारी लेती डकोर पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी बलवीर राजपूत (22) पुत्र कालीचरन राजपूत डकोर स्थित सोलर प्लांट में गिट्टी बालू सीमेंट मिक्सर चलाने का काम करता था। वह किसी ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था। गुरुवार की सुबह उसका शव सोलर प्लांट परिसर में एक फ्रेम के एंगल से लटका मिला। उसके गले में लोहे के तार का फंदा लगा हुआ था। उसका शव देखकर वहां हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने उसके परिजनों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। जानकारी पाकर वहीं पास में रहने वाले उसके भाई दिनेश राजपूत वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने डकोर थाना पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में पुलिस सोलर प्लांट पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतराकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं बलवीर के भाई दिनेश ने भी अभी तक किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अभी जांच की जा रही है। हत्या या फिर आत्महत्या यह बात तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। बाकी कंपनी के मजदूरों व अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें