आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी गांव में स्थित एक कॉलेज के प्रबंधक और छात्रों के बीच किसी बात को लेकर गुरुवार की शाम मारपीट और हवाई फायरिंग हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि एक छात्र गुरुवार की शाम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक नीबी गांव में स्थित एक विद्यालय के सामने खराब हो गई। इतने में प्रबंधक के लोग पहुंच गए और छात्र के पीट दिया। छात्र ने अपने समर्थन में अन्य दोस्तों को बुला लिया और स्कूल में घुसकर हंगामा करने लगे। बात आगे बढ़ते देख कालेज के प्रबंधक की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर लिया। इसलिए सभी को छोड़ दिया गया।