फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने लूटा, बस कंडक्टर ने उतारा

Fri, 16 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रोडवेज बस से घर लौट रहे युवक को जहरखुरान गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाक र अचेत कर दिया और उससे नकदी व सामन लूट ले गए। बस चालक व परिचालक ने उसे जालौन के एसएस गार्डन के पास बस से उतार दिया। वहां से गजर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अमित कुमार दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार को वह रोडवेज बस द्वारा उरई आ रहा था। तभी रास्ते में इटावा के पास जहरखुरान गिरोह ने युवक से दोस्ती गांठकर नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और उसके कब्जे से नकदी व सामान लेकर बस से उतरकर फरार हो गए, जब बस जालौन आई तो युवक को अचेत देख परिचालक व खलासी ने उसे एसएस गार्डन उरई रोड पर सड़क किनारे उतार दिया। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने जब युवक को अचेत देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से मिले पहचान पत्र में उसका नाम अमित कुमार निवासी पटेलनगर उरई लिखा है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस परिजनाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें