झिंझाना। पुलिस ने गांव अहमदगढ़ में छापा मारकर युवक को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ओपी सिंह के अनुसार शनिवार रात पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव अहमदगढ़ में युवक जोगिंद्र के मकान पर छापामार कर घर के अंदर से डेढ़ किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। युवक नशीले कारोबार के अलावा जहर खुुरानी गिरोह से भी जुड़ा हुआ है। अन्य प्रदेशों में भी कई मुकदमों में वांछित चल रहा है।