फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा एसपी एके त्रिपाठी व खडे़ लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब छह महीने पूर्व कानपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ मुंबई से कानपुर जाते समय एट के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सामान व अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी औरैया के बताए जा रहे हैं। लुटेरों का सरगना बबलू राजपूत औरैया के डकैत चंदन यादव गिरोह का
विज्ञापन


सदस्य निकला है। वह पुलिस के साथ पहले भी कई मुठभेड़ कर चुका है। डकैत चंदन के भाई की हत्या के मामले में वह औरैया के एक थानाध्यक्ष की हत्या की कोशिश भी कर चुका है। पुलिस की इस कामयाबी पर एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। एएसपी शकील अहमद ने बताया कि 11 फरवरी को एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास कुछ

बदमाशों ने पट्टे में कीलेें लगाकर सैय्यद अली पुत्र सौकत अली निवासी रायपुरवा, कानपुर नगर जो अपने साथियों के साथ मुंबई से कानपुर जा रहे थे, की गाड़ी पंचर कर दी थी। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने अंदर से लोगों को निकाल कर असलहे के बल पर लूटपाट की थी। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इस घटना के
विज्ञापन


खुलासे के लिए सीओ अपराध, थानाध्यक्ष एट व स्वाट टीम को लगाया था। शुक्रवार को एसओ एट बृजनेश यादव व स्वाट टीम के प्रभारी वीपी चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर पिरौना रेलवे स्टेशन को जाने वाले सड़क के तिराहे पर आ जमे। तभी दूसरी ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगोें को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें

कौशल उर्फ बबलू राजपूत निवासी रुदा सहायल औरैया, प्रवेश कुशवाहा निवासी सहायल औरैया, धर्म सिंह यादव निवासी दिबियापुर औरैया व जितेंद्र कुशवाहा निवासी सहायल औरेया शामिल हैं। इनसे असलहे समेत रुपये और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने मार्च में जालौन में हुए ट्रक लूटकांड में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।
 
चंदन गिरोह का सदस्य रहा है सरगना बबलू राजपूत
एएसपी शकील अहमद के अनुसार चारों बदमाश काफी शातिर हैं। गैंग का सरगना कौशल उर्फ बबलू राजपूत है। वह थाना सहायल मजारिया जनपद औरैया का निवासी है। यह अपराधी कुख्यात चंदन यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और कई बार पुलिस मुठभेड़ में बचकर भाग निकला है। इसने 2004 में थाना सहायल के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद

यादव जिन्होेंने दस्यु सरगना चंदन यादव के भाई गंभीरा यादव को एनकाउंटर में मारा था, की जान लेने की नीयत से रामनगर सेंगनपुर औरैया के बीहड़ में भयंकर फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस दल के तीन सदस्य बुरी तरह घायल हो गए थे। यही नहीं, वर्ष 2003 सितंबर में मई के बीहड़ में चंदन यादव से हुई मुठभेड़ में जालौन के कुठौंद के 18 अपहृतों

को मुक्त कराया गया था। इस मुठभेड़ के दौरान बबलू गैंग में शामिल था। वर्ष 2004 दिसंबर में जमालीपुर आस्ता के बीहड़ में हुई पुलिस मुठभेड़ में चंदन यादव मारा गया। इसमें भी बबलू राजपूत गैंग में मौजूद था और बचकर भाग निकला। वर्ष 2005 में थाना अयाना जनपद औरैया क्षेत्र मेें नहर के किनारे रात में हुई पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा है। इसके साथ

गिरफ्तार सभी अन्य अभियुक्त भी कुख्यात बदमाश हैं। इनके विरुद्ध जनपद औरैया, कानपुर देहात व जालौन सहित कई अन्य जनपदों मेें गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से जनपद जालौन और आस पास के जिलों में अपराध में कमी आएगी।

ये माल हुआ बरामद-
गिरफ्तार लोगोें के पास से वाहन पंचर करने के लिए कील लगा पट्टा, 315 बोर की एक  राइफल और पांच कारतूस, 2 तमंचा 315 बोर व इसके पांच कारतूस 32 बोर की यूएसए मेड आटो पिस्टल व चार कारतूस, घटना में लूटे हुए एक लाख 75 हजार रुपये नकद, कपड़े, बैग, पासबुक, एग्रीमेंट पेंपर, फोटो, चार्जर। इसके अलावा जालौन कोतवाली क्षेत्र में लूटे गए ट्रक से संबंधित कागजात आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें