फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण पर बवाल के मामले में दो दबोचे

Wed, 24 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों जिले में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने के बाद आरोपी के साथ अमानवीय व्यवहार ककरने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो बजरंगियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने झांसी चुंगी के पास इन्हें मंगलवार की देर रात पकड़कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनाें को जज ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि रेढ़र थाना व कस्बा निवासी एक दलित युवक को गांव का ही अवधेश सविता बनारस ले गया था। दलित युवक ने आरोप लगाया था कि अवधेश ने उसक ा जबरन धर्मांतरण करवाया गया और हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करवाया। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के जिला प्रमुख अखिलेश डीहा ने अपने साथियाें के साथ मिलकर उसे

पकड़ लिया और शहर के जयराम स्कूल की फ ील्ड में अपन समर्थकोें के साथ उसके सिर के एक तरफ के बाल मूंड़कर उसे गधे पर बिठाकर शहर में जुलूस निकाला था। इस मामले में जिला प्रमुख सहित 17 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के  खिलाफ अवधेश सविता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में वांछित लवकुश त्रिपाठी निवासी ईटाें
विज्ञापन


थाना गोहन व रवि राठौर निवासी इंदगानगर उरई को झांसी चुंगी के पास से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जज ने दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी अखिलेश डीहा व उनके साथी अजय तिवारी फरार है उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें