फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने छात्रों को पीटा

Wed, 24 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के करीब एक दर्जन छात्रों ने सिरसा कलार थाना क्षेत्र के सिम्हारा चौराहे पर वहां से गुजर रही लड़कियों के साथ छेड़खानी कर दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंच गए और छात्रों को जमकर धुन दिया। इस पर छात्रों ने भी ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से हुए पथराव में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव महेवा निवासी इंटर के दो छात्र बुधवार को वह अपने क्षेत्र केे 10 अन्य छात्रों के साथ सिरसा कलार थाना क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा छूटने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सिम्हारा

चौराहे के पास वह वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गांव की लड़कियां गुजरी। आरोप है कि छात्रों ने उनके साथ छेड़खानी कर दी। लड़कियोें ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों को धुन दिया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने भी ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से हुए
विज्ञापन


पथराव में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर सिरसा कलार थाना पुलिस कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने घायल दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें