दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के मुहल्ला शांतिनगर निवासी मिथलर देवी पत्नी विशाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह उरई कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी अभिषेक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया लेकिन पति अभिषेक, जेठ नितिन, जिठानी, सास व ससुर सहित सात ससुराली उससे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने एक राय होकर उसकी हत्या करने के इरादे से सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुहल्ले वालाें की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्त ने आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियाें के खिलाफ हत्या का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने पति
विज्ञापन
व जेठ को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के मुहल्ला शांतिनगर निवासी मिथलर देवी पत्नी विशाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह उरई कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर निवासी अभिषेक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया लेकिन पति अभिषेक, जेठ नितिन, जिठानी, सास
व ससुर सहित सात ससुराली उससे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने एक राय होकर उसकी हत्या करने के इरादे से सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुहल्ले वालाें की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्त ने आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियाें को जेल भेज दिया।