हिस्ट्रीशीटर का मकान कुर्क करते अधिकारी
- फोटो : amarujala
हिस्ट्रीशीटर मंगल सिंह पुत्र जुझार सिंह निवासी ग्राम बम्हौरी कला आटा हाल निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर उरई के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार विमलेश वर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार व इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी समेत कोतवाली का फोर्स मंगल सिंह की सभी संपत्ति पर पहुंची। सभी संपत्ति मंगल सिंह पत्नी निर्मल राजपूत के नाम पर है।
तहसीलदार व सीओ ने अपनी निगरानी में सभी संपत्ति को कुर्क किया। इसमें उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक आवासीय मकान, ग्राम इकलासपुरा में चार आवासीय प्लाट, एक आवासीय प्लाट मोहल्ला राजेंद्र नगर व कालपी के मिनौरा गांव में एक कृषि भूमि कुर्क की गई है। यह पूरी संपत्ति आपराधिक क्रिया कलापों से अर्जित की गई थी। मंगल सिंह के खिलाफ उरई कोतवाली व आस पास के थानों में गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, लूट समेत कई मामले दर्ज है।