फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस, स्मैक के साथ दबोचा गया तस्कर

Wed, 01 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रोक के बाद भी जिले में स्मैक व चरस का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बजरिया से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 400 ग्राम चरस व दस स्मैक की पुड़िया भी बरामद की गई। पकडे़
विज्ञापन


गए तस्कर को पुलिस कोतवाली ले आई जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर स्मैक का बड़ा माफिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तस्कर के साथियों का पता किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी हमराहियों के साथ शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में दबिश दी। पुलिस को देख युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक के पास से तलाशी के दौरान 400 ग्राम चरस बरामद की
विज्ञापन


गई। हिरासत में लिए गए युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पप्पू बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पप्पू का नेटवर्क राहिया, चुर्खी, मुसमरिया के अलावा जालौन, कोंच, कालपी समेत कई इलाकों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें