फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में जहरखुरानों ने लूटा

Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस से गांव लौट रहा युवक जहरखुरानों का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में परिचालक ने उसे सौरिख कस्बे में उतार दिया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सोनू (25) पुत्र उस्मान नई दिल्ली में बेकरी में काम करता है। मंगलवार की शाम वह अपने गांव आने के लिए दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से तिर्वा आने वाली रोडवेज बस में सवार हुआ।

रास्ते में दो लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और आठ हजार रुपये व मोबाइल लूटकर एटा के पास उतर गए। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब रोडवेज बस सौरिख पहुंची तो युवक को बेहोश देख परिचालक ने उसे बस अड्डे के पास उतार दिया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने परिजनों को सूचित किया। परिजन मेडिकल कालेज से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें