फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के हो सकते हैं बैंक लुटेेरे

Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कोतवाली में बैठक लेते एएसपी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। सेंट्रल बैंक में बमबारी कर पांच लाख रुपये से अधिक की लूट करने वाले बदमाश हमीरपुर जिले के होने का अनुमान है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम पड़ोसी जिले पहुंच चुकी है। बैंक के सीसीटीवी फूटेज से निकाले गए फोटो के आधार पर लुटेरों की पहचान की कोशिश भी पुलिस कर रही है। इसके अलावा वारदात के वक्त बैंक के आसपास चल रहे कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला स्थित सेंट्रल बैंक की गांधी महाविद्यालय शाखा से गुरुवार को दो बदमाश बमबारी कर 5 लाख से अधिक रुपये लूट ले गए थे। दिनदहाड़े़ हुई इस वारदात से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। डीआईसी के बाद एडीजी खुद मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। लुटेरो बाइक से बैंक के दस कदर दूर बनी संकरी गली से भागे। इस गली से आगे चलकर करीब दस गलियां करमेर रोड को निकलती हैं। कमरेड रोड बांदा, हमीरपुर, राठ, के अलावा पड़ोसी जिलों को जोड़ती है। पुलिस ने वारदात के बाद बैंक से लेकर आसपास गहनता से जांच की लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। अब पुलिस ने पड़ोसी जिले के बदमाशों पर निगाहें गड़ा दी हैं। पुलिस का अनुमान है कि जिस दिशा में बदमाश भागे हैं, इससे उनके हमीरपुर या राठ का होने का अनुमान है। एसपी के निर्देशन पर लुटेरों की तलाश में टीम हमीरपुर पहुंच गई है। वहां की पुलिस की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर रविवार को एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कोतवाली में बैठक ली। उन्होंने लूट कांड के खुलासे में लगी टीमों से अभी तक हुई जांच का ब्योरा लिया। टीमों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
फुटेज से लुटेरों की पहचान का प्रयास जारी
उरई। बैंक में वारदात को अंजाम देते दोनों लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। ये फुटेज हालांकि साफ नहीं है लेकिन बदमाशों के कपड़ों और कद-काठी से पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। बदमाशों की कद काठी के आधार पर आसपास के जिलों में बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को फुटेज से निकले बदमाशों के फोटो दिखाकर लुटेरों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

किराये पर रहने वालों पर भी नजर
उरई। पुलिस जिले में किराये पर रहने वाले लोगों की भी पड़ताल कर रही है। किराये पर रहने वालों से पूछताछ के बाद उनके बताए गए प्रदेश या जिले में संबंधित थानों में वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाकर उनके पूछताछ भी की है।
कई संदिग्ध बाइकें उठाई
उरई। वारदात को अंजाम देने में लुटेरों ने एक बाइक का इस्तेमाल किया था। इस बाइक में झांसी जनपद का नंबर पड़ा हुआ था। जिससे पुलिस ने बाइकों की चेकिंग भी जोरों पर कर रही है। सबसे जिले की सीमा पर इस पर खास नजर रखी जा रही है। रविवार को पुलिस ने कई संदिग्ध बाइकों को भी बरामद किया है। जिनकी छानबीन कर इनके रजिस्ट्रेशन नाम का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें