फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वैन की वायरिंग से उठा धुआं, हड़कंप

Sat, 13 Oct 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
स्कूल वैन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

अकबरपुर इटौरा के पास शाम के वक्त ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। वैन में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के लगभग 16 बच्चे सवार थे। जैसे ही वैन दादूपुर और इटौरा के बीच पहुंची तभी चालक की सीट के पास की वायरिंग से धुआं उठने लगा। इस पर बच्चे भी चीखने चिल्लाने लगे। चालक ने तत्काल वैन का इंजन बंद किया और सभी बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


तब तक आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद वायरिंग काटकर किसी तरह धुआं बंद किया गया। स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दूसरी गाड़ी भेजकर सभी बच्चों को घर भिजवाया। स्कूल के मैनेजर गोविंद यादव का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण धुआं उठा था फिलहाल कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ है। सभी को सकुशल उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है।

वहीं इस बारे में एआरटीओ प्रवर्तन  सर्वेश कुमार का कहना है कि टीम भेजकर वैन की फिटनेस की जांच कराएंगे। जबकि आटा पुलिस ने घटना की जानकारी से भी इनकार किया। बता दें कि जनपद में कई खटारा वाहन भी बिना फिटनेस के ही स्कूलों में लगे हैं। जिनके कारण अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। एआरटीओ का कहना है कि त्योहार के बाद स्कूली वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें