पुलिस लाइंस में एसपी ने परेड की सलामी ली
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस में एसपी आरपी सिंह ने परेड का निरीक्षण के करने के साथ ही सलामी ली। परेड में बेहतर वर्दी पहने कर आने वाले पुलिसकर्मियों को शबासी दी गई। जिनकी वर्दी ठीक नहीं थी, उन्हें चेतावनी दी गई।
प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से एसी ने कई सवाल भी पूछे। प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी आरआई ने एसपी को दी। परेड समाप्त होने के बाद एसपी ने पुलिस आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ब्लॉकों के सामने कूड़ेदान लगवाने एवं पुलिस लाइंस परिसर की साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। यूपी-100 वाहनों को भी चेक करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों के बैरक, मेस को देखा।