फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब ठेके में लगाई आग, सेल्समैन झुलसा

Sat, 20 Apr 2019 11:32 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
आग से जली देसी शराब की दुकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खजुरी निवासी मनोज पांडेय की सरकारी देसी शराब की दुकान ग्राम औरेखी में संचालित है। शराब की दुकान गांव के बाहर चाकी रोड पर जूनियर हाईस्कूल के आगे एक लोहे के ढाले में संचालित होती है। ढाले के बाहर लकड़ी का टट्टर लगाकर चहारदीवारी बनाई गई है। इस दुकान में औरेखी निवासी शिवपूजन (38) पुत्र लालजी सेल्समैन है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे सेल्समैन शिवपूजन दुकान बंदकर लकड़ी के टट्टर में सो गया। रात में किसी समय अज्ञात शरारती तत्वों ने लकड़ी के टट्टर में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक सेल्समैन दुकान से बाहर निकल पाता तब तक वह आग में झुलस गया। दुकान में आग लगी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सेल्समैन को बाहर निकालकर ठेकेदार को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ठेकेदार मनोज पांडेय पहले घायल सेल्समैन को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ठेकेदार ने बताया कि दुकान में लगभग एक लाख रुपये की शराब व बिक्री के लगभग 50 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी कागजात जल गए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें