फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 10 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
ईंटो/सरावन।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव में अधेड़ का शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जता थाने में तहरीर दी। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, फिर भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गांव सरावन निवासी कमलेश (45) पुत्र शिवनारायन रविवार की सुबह परिजनों से शौच जाने की बात कहकर निकला था। जब काफी देर बाद भी कमलेश घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शौच सेे लौट रहे लोगों ने अमरूद के पेड़ से कमलेश का शव फंदे से लटका देखा तो गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस पर बदहवास हालत में घरवाले मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। इसी बीच जानकारी पाकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया और उसका पंचनामा भरवाया। पत्नी गीता और बेटे मोहर सिंह का आरोप है कि कमलेश की हत्या की गई है। एसओ ने बताया कि प्रार्थना पत्र आ गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्र्रवाई होगी। एसओ के मुताबिक कमलेश काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। यह भी आत्महत्या की वजह हो सकती है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें