शातिर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड फौजी से उसका एटीएम का गुप्त कोड पूछकर उसके खाते से 70 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। जब पीड़ित के मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गया। उसने अपना एटीएम बंद कराकर एएसपी शकील अहमद को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने मामले को
साइबर टीम के हवाले कर दिया है। टीम के मुताबिक पीड़ित के 50 हजार रुपये वापस हो सकते हैं। जालौन कोतवाली के गांव उघोतपुरा निवासी रिटायर्ड फौजी शिवराज सिंह ने शुक्रवार को एएसपी शकील अहमद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार को उनके मोबाइल पर काल आई। इसमें कालर ने कहा कि वह स्टेट बैंक मुंबई से बोल रहा है। उसका एटीएम कार्ड
पुराना हो गया है और उसको लाक किया जाना है। वह अपना पासवर्ड बता दे तो दूसरा एटीएम मिल जाएगा। ठग की बातों में आकर रिटायर्ड फौजी ने अपना गुप्त कोड दे दिया। रात 11 बजं से लेकर अगले दिन तक ठग ने उसके खाते से 70 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आए तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला। वह
जालौन बैंक पहुंचा और अपना एटीएम कार्ड लाक कराया। पीड़ित की गुहार पर एएसपी ने तत्काल मामले को साइबर क्राइम शाखा को देकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा है। साइबर सेल में तैनात सिपाही ने बताया कि 24 घंटे में जो भी आनलाइन खरीददारी की गई होगी तो वह पैसे वापस खाते में भिजवा देगा। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है।काेंच, कालपी,
उरई से लेकर अन्य स्थानाें पर भी लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। एएसपी ने बताया कि इस अपराध को के वल जागरूकता से रोका जा सकता है। मोबाइल पर आने वाली काल के झांसे में न आएं। फिर भी कोई शंका हो तो अपनी बैंक जाकर बात कर लें। किसी को फोन पर कोई डिटेल नहीं दें।