फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से हुआ गर्भपात

Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
beaten - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र में दबंगों की पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। इससे उसका गर्भपात भी हो गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर मामला एनसीआर में दर्ज किया है। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा निवासी रोशनलाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौंच की थी। उसकी पत्नी कुंती ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। घटना के वक्त पीड़िता तीन माह के गर्भ से थी।

पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी वैभव कृष्ण को बताया कि जहांगीराबाद पुलिस ने बोल-बोलकर तहरीर लिखवा ली और उसके आधार पर घटना को एनसीआर में दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


पुलिस की शह पर अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने जहांगीराबाद पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें