फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी, गहने उड़ाए

Sat, 25 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार के सदस्य छत पर सोते रहे और चोर छत के रास्ते से आंगन में आए और कमरे का ताला तोड़कर नकदी जेवरात सहित करीब तीन लाख का माल चुरा ले गए। सुबह परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा देख सन्न रह गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव मडोरा निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात अपनी छत पर परिवार के साथ सो रहा था। देर रात छत के रास्ते से चोर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 80 हजार रुपये, सोने का हार, चार चूड़ी और अंगूठी सहित करीब दो लाख के गहने चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि चोरी की वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें